मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

दो बूंद  जिंदगी की हर बार, पोलियो पर निर्णायक प्रहार: घनश्याम सर्राफ 

On: June 28, 2026 4:48 PM
Follow Us:

भिवानी, 28 जून।  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत विधायक घनश्याम सर्राफ ने चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल  में आयोजित कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के नौनिहालों को अपने हाथों से पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर  अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि सरकार का कार्य हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पिलाना हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी संकल्प लें कि एक भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित ना रहे। स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : आरती सिंह राव

इस दौरान कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ सुनील ने बताया कि जिले में 509 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिसमे 127299 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी। जिले में विभिन्न जगहों पर 23 ट्रांजिट टीम बनाई गई है तथा 10 मोबाइल टीम बनाई गई है,  जिसमें 2665 स्वास्थ्य कर्मचारियों,आशा वर्कर, छात्र छात्राएं तथा स्वयंसेवकों सम्मिलित है, जिनके द्वारा दवाई पिलाई जाएगी।

 कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ बलवान ने बताया  कि सोमवार से दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर  पोलियो पिलायेंगीं।  

सुप्रीम कोर्ट की पहल: ‘समाधान समारोह’ से विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे को मिलेगा बढ़ावा, न्याय प्रक्रिया होगी तेज, सरल और सुलभ

उन्होंने सभी माता-पिता से विनम्र अपील कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर यह डोज बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक संकल्प है कि हम सब मिलकर अपने देश भारत को हमेशा के लिए पोलियो मुक्त बनाए रखेंगे। एक स्वस्थ बचपन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।

सेना भर्ती रैली जुलाई मध्य में संभावित, सीईई परीक्षा परिणाम के बाद जारी होंगी तिथियां

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आशीष, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगङा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : आरती सिंह राव

सुप्रीम कोर्ट की पहल: ‘समाधान समारोह’ से विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे को मिलेगा बढ़ावा, न्याय प्रक्रिया होगी तेज, सरल और सुलभ

सेना भर्ती रैली जुलाई मध्य में संभावित, सीईई परीक्षा परिणाम के बाद जारी होंगी तिथियां

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

डीसी के निर्देशानुसार सीटीएम रितु सहित अन्य अधिकारी फील्ड में कर रहे मॉनिटरिंग

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 15 में से 10 परिवादों का किया समाधान

Leave a Comment